साड़ी में नारी
ये है साड़ी दोस्तों , रंग - बिरंगी साड़ी ,
भारतीय नारी की शान है , ये सुंदर साड़ी ,
नारी साढ़े पाँच फ़ीट की , और छः गज की साड़ी ,
नारी का रूप है निखरता , जब लिपटे उस पर साड़ी ||
बहुत सी पोशाकें भारत में , जो पहने है नारी ,
मगर सौंदर्य की प्रतिमा लगती , जब पहने वह साड़ी ,
साड़ी से मैचिंग अन्य कपड़े , जेवरात ,
श्रृंगार का सामान , सजाते सब ही नारी ||
सबसे सुंदर , सबसे सुंदर , जग में नारी और साड़ी ,
मुस्कानें और प्यार झलकता है , जब हम देखें नारी और साड़ी ,
जीवन सुंदरता से भर जाता , देख नारी और साड़ी ,
तो दोस्तों मुस्का लो खूब , देख नारी और साड़ी ||
No comments:
Post a Comment