Thursday, September 24, 2026

ANUBHAV ( JIVAN )


                        अनुभव 


जिंदगी सभी बिताते हैं दोस्तों  ,

जीवन के लिए , कुछ ना कुछ काम करते हैं  ,

लगातार करने   से , उस काम का अनुभव होता  है ,

अपने उस अनुभव से दोस्तों , 

वह उस कार्य में कुशल हो जाता है  || 


अगर वह अपने अनुभव को बाँटता है  ,

तो अनुभव पाने वालों को लाभ मिलता है  ,

और बाँटने वाले का अनुभव ,

सुंदर बनता चला जाता है  ,

नहीं तो वह अनुभव  दोस्तों ,

रुके हुए पानी जैसा सड़ जाता है   || 


तो अपने जीवन में , पाए  अनुभवों को ,

सभी में बाँट   दो दोस्तों  ,

खुद भी लाभ पाओ और ,

दूसरों को भी लाभ दे जाओ दोस्तों   || 


No comments:

Post a Comment