Wednesday, September 23, 2026

ASAR HAWAA KAA ( PREM )


                              असर हवा का 


हवा ने रुख किया , जो हमारी खिड़की का  ,

हवा के झोंके से , मुस्कान खिली हमारे होठों पर ,

दिल के कहने पर , हाथ ने लेखनी पकड़ी ,

कुछ भाव उतर आए  , हमारी डायरी पर   || 


दिल मुस्कुरा कर , गुनगुनाने लगा  ,

चल - चल री लेखनी , खत लिख दे पिया के नाम  ,

कुछ प्यारी बातें लिखी गईं , मुस्कुराहटें पिरोई गईं  ,

यही है उस हवा का असर , दोस्तों हमारे दिल पर   || 


हवा देती है हमें साँसें  , वो देती है मुस्कानें  ,

दिल में प्यार भर  देती हैं वो  ,

प्यार और मुस्कानें , यही गिफ्ट है हवा का  ,

ईश्वर ने ही दिया ,सुंदर सा तोहफा हवा का  || 


No comments:

Post a Comment