चटोरे
एक चटोरी और एक चटोरा , मिले राह में ,
पहले पी उन्होंने चाय , एक टपरी में ,
फिर चले दोनों कुछ खाने , स्वाद - स्वाद में ||
कुछ देर इधर घूमे , कुछ देर उधर घूमे ,
थोड़ी देर में पानी - पूरी वाला दिखा , उधर चले ,
दोनों ने ही पानी - पूरी खाईं , खूब जम के ,
स्वाद लिया दोनों ने , ले के खूब चटखारे ||
फिर दोनों को दिखा , एक कुल्फी वाला ,
दोनों दौड़े और लगे खाने , स्वाद कुल्फी ,
खाईं कुल्फी और , खिलखिलाते हुए वापस आए ||
No comments:
Post a Comment