Sunday, September 20, 2026

JEET LO SANSAAR ( KSHANIKAA )


                      जीत लो संसार  


शब्द --- शब्द की कीमत जानो  ,

मीठे शब्द जलेबी जैसे  , मोहें मन को  ,

कड़वे  शब्द दूर भगाएँ अपनों को ,

तो कौन से शब्द बोलोगे दोस्तों  ?? 


प्यार भरे शब्द करें चुंबक का काम ,

खींचे सब को अपनी ओर  ,

अपना बना लें सबको  ,

तो कौन से शब्द बोलोगे दोस्तों   ?? 


तिरस्कार भरे शब्द ,

अपनों को दूर भगा दें ,

अपनों को भी गैर बना दें  ,

तो कौन से शब्द बोलोगे दोस्तों    ?? 


अपने शब्दों को बोलो , तोल - मोल कर  ,

मीठे और प्यार भरे शब्दों से , जीत लो संसार को  ,

सबको अपना बना  लो  ,

वसुधैव कुटुंबकम  को अपना लो   || 

 

No comments:

Post a Comment