सपने हैं सपने , बिल्कुल ही अपने ,
नींद में ही होठों पर , लाते मुस्कानें ,
नहीं कोई मेहनत , करवाते सपने ,
दिन में भी , सोच - सोच लाते मुस्कानें ||
गुपचुप - गुपचुप , आते हैं सपने ,
बिना कीमत हम , पाते हैं सपने ,
बिना किराया दिए , जाते हैं घूमने ,
नई - नई जगहों को देखने ,
नए - नए लोगों से मिलने ||
बिना संदेसे आते , हमारे सपने ,
हमारे दोस्तों को , साथ में लाते सपने ,
हँसी खूब बरसाते हैं सपने ,
झर - झर - झर , झरवाते झरने ,
देखा कितने , मीठे - मीठे हैं सपने ?
पलकों में बस जाते हैं सपने ||
No comments:
Post a Comment