Tuesday, September 1, 2026

BEETAA KAL ( KSHANIKAA )

 

                           बीता कल 

 

मत करो विश्वास , सुनी - सुनाई बातों का  ,

सुनी - सुनाई बातें भी , क्या सच हो सकती हैं  ?

उनमें तो झूठ ही , बसता होगा दोस्तों   || 

 

विश्वास उसी पर रखो दोस्तों ,

जो अपना जीवन दाता है  ,

उसी के हाथ में तो , अपना जीवन है  ,

वही उसे सुगम , सफल और सुंदर बनाएगा   || 

 

जीवन में कल जो बीत गया , 

वो तो बीत गया दोस्तों  ,

और अब बदला नहीं जा सकता  ,

आगे आने वाले , कल में क्या होगा  ?

विश्वास रखो , जो  होगा सुंदर होगा  || 

 

किसी भी पल , कहीं से भी  ,

प्यार और दोस्ती , जन्म ले सकते हैं  ,

और उन्हीं से ही , जीवन सुंदर होगा  ,

प्यार से ही , मुस्कानें  खिलेंगी   || 

 

No comments:

Post a Comment