अगले बरस
एक - एक करके , बीत गए सब दिन ,
बप्पा चले गए अपने धाम ,
माता - पिता से दूर रहे हैं , बप्पा इतने दिन ,
बप्पा चले गए अपने धाम ||
दिया सभी को , आशीर्वाद इतने दिन ,
दिए हैं दर्शन , बप्पा ने सबको ,
बिता दिए हैं बप्पा ने , हमारे साथ इतने दिन ,
बप्पा चले गए अपने धाम ||
अगले बरस बप्पा आएँगे ,
दर्शन देंगे , बप्पा अगले बरस ,
करेंगे हम इंतजार उनका ,
बप्पा को बुलाएँगे , अगले बरस ||
No comments:
Post a Comment