Sunday, September 27, 2026

HAMARAA DIL ( PREM )



                      हमारा  दिल 


सुनहरी रश्मियों ने जब उजाला फैलाया  ,

पंछियों ने जब मीठा गान गाया  ,

हमारे दिल को उन्होंने बहलाया  ,

तो हमारा दिल उनके साथ गुनगुनाया   || 


शीतल पवन के झोंके ने जब , 

सभी तरुओं को प्यार से सहलाया  ,

उसी पवन ने सभी की साँसों को भी  ,

मुस्कुराया  , खिलखिलाया    || 


चमन में जब कलियाँ , खिलकर फूल बनीं  ,

उन्होंने अपनी खुश्बु से चमन महकाया  ,

उन्हीं खुश्बुओं ने सभी के  ,

दिलों को प्यार से धड़काया   || 


रात के अँधियारे में जब चाँद खिला  ,

उसकी चाँदनी ने सारा जग चमकाया  ,

गगन में तारों की जब , बारात आई  ,

सभी की आँखों को उन्होंने चमकाया    || 


No comments:

Post a Comment