निरोगी काया
निरोगी रहना जरूरी है दोस्तों ,
क्या कहा आपने ? क्या हर समय दवाई खाएँ ?
क्या गोलियाँ और कैप्सूल खाने से ,
आप निरोगी रह सकते हैं ??
आइए हम आपको ,निरोगी रहना सिखाते हैं ,
नींद पूरी तरह लो , सुबह सवेरे जागो ,
खिड़की खोल कर लंबी साँसें लो ,
स्वच्छ हवा अंदर आएगी ||
सूर्योदय के समय की किरणें ,
आपके नेत्रों को चमक दे जाएँगी ,
आपके शरीर में विटामिन - डी देकर ,
हड्डियाँ मजबूत बना जाएँगी ||
हरी - सब्जियाँ , सलाद खाकर ,
शरीर में रक्त की मात्रा और ,
पाचन शक्ति बढ़ा सकते हैं ||
खूब पानी पियो दोस्तों , सुबह में सैर करो ,
जो शरीर को चुस्त , बनाने के लिए जरूरी है ,
पंछियों के मधुर स्वर सुनाई देंगे ,
जो दिल को सुकून से भर देंगे ||
व्यायाम करना जरूरी है ,
ध्यान लगाने से , दिमाग शांत रहता है ,
प्रकृति से प्रेम , जीव - जंतुओं से प्रेम ,
दिल को खुशियों से भरेगा ||
मित्र बनाओ दोस्तों ,
मित्रों के साथ गीत , संगीत और ,
कहकहों की महफिल सजाओ ,
और दिल - दिमाग को खुशियाँ प्रदान करो ||
ये सब दवाइयाँ , जीवन के लिए जरूरी हैं दोस्तों ,
शीशी में भरी गोलियाँ मत अपनाओ ,
हमारी ये दवाइयाँ हमें , निरोगी काया देंगी ||
No comments:
Post a Comment