प्रश्न - पत्र
प्रश्न - पत्र भी है दोस्तों , हम सब की जिंदगी ,
जो भी प्रश्न उसमें दिए हैं ,उनका उत्तर लिखना ही है ,
जो प्रश्न हम हल नहीं कर पाते , उनको भी छोड़ना नहीं है ||
प्रश्न कठिन हों या आसान , दें हमको टेंशन या मुस्कान ,
करने तो वो सब हमको ही हल , नहीं मिलेगी कोई छूट ,
सही तरह से हल करेंगे , तभी तो नंबर मिलेंगे हमको ||
तो तैयारी अच्छे से कर लो दोस्तों , प्रश्न हल कर लो दोस्तों ,
तभी तो जीत पाओगे ये जंग , ले पाओगे सुंदर नंबर ,
चलो तो दोस्तों कोशिश करके , जीवन की जंग जीतते हैं ||
प्रश्न समझ जाओगे तो , हल भी कर पाओगे ,
हल जो हो जाएगा , उत्तर भी लिख पाओगे ,
उत्तर सही होगा तो , जंग भी जीत जाओगे ||
No comments:
Post a Comment