भाग्य - कर्म
जो हमने भाग्य से पाया दोस्तों , वह जीवन नहीं ,
एक उपहार है , उस रचेता का ,
जीवन तो वह है दोस्तों , जो हमने अपने कर्मों से पाया है ,
अपने कर्मों से बनाया है , कर्म ही जीवन को बनाते हैं ||
कर्म वही करो दोस्तों जो , तुम्हारे और ,
तुम्हारे अपनों के लिए , लाभकारी हों ,
जो सबके दिल और दिमाग को शांति दें ,
जो सबके होठों पर , मुस्कानें सजा दें ||
आओ दोस्तों थामो हाथ , अपने दोस्तों का ,
और कर्म करने की , लिस्ट बनाकर ,
आगे बढ़ो , कर्म करो ,
और जीवन को सुंदर बना लो दोस्तों ||
No comments:
Post a Comment