उनको
हम चाहते हैं जिनको , प्यार करते हैं जिनको ,
दोस्ती बढ़ाना चाहते हैं उनसे ,
सुखी देखना चाहते हैं जिनको ,
वजह मुस्कान की देना चाहते हैं उनको ||
हमारी अँजुरी में जो दुआएँ हैं ,
हमारे दिल में जो दुआएँ हैं ,
हमारे होठों पर जो मुस्कानें हैं ,
वो सब उन्हीं के लिए हैं ,
और हम बाँटना चाहते हैं उनको ||
जीवन की राह में मोड़ जो आते हैं ,
वो मोड़ सुगम और सरल हो जाएँ ,
वही मोड़ मिल जाएँ उनको ,
उनमें तुम सभी में शामिल हैं दोस्तों ||
No comments:
Post a Comment