चैन की नींद
जीवन में जो मोड़ आते हैं , कुछ को वक्त लाता है ,
कुछ किस्मत में होते हैं , कुछ को हालात लाता है ,
सभी मोड़ सबक सिखाते हैं , वक्त बीत जाता है ,
यादें रह जाती हैं , वक्त लौट नहीं पाता है ||
कर्म करते हुए , हम सोचते हैं दोस्तों ,
ये कर्म हमने किया , करने के बाद हम सोचते हैं ,
ये कर्म अच्छा है या बुरा , और उलझन में पड़ते हैं ,
पर क्या हम जानते हैं , रचेता ही हमसे कर्म कराता है ||
और जब हमें समझ आता है ,
कि रचेता ने हमसे कर्म कराया है ,
तो उलझन सुलझ जाती है ,
रचेता ही चैन दिलाता है , चैन की नींद सुलाता है ||
No comments:
Post a Comment