Tuesday, July 14, 2026

MAHAKAA LO ( PREM )

 

                             महका लो 

 

जिसने जिंदगी को समझा , वही जीवन पा गया  ,

जिसने नहीं समझा  , वह जीवन से दूर हो गया   || 

 

रंगों भरा ये जहां है  ,इसे प्यार  से अपना  लो दोस्तों  ,

फूलों के चमन को , अपनी मेहनत से महका लो दोस्तों  ,

जिसने इस जहां को महका लिया , वही  जीवन पा गया  || 

 

 ये जहां बहुत सुंदर है  , इसे अधिक सुंदर बना लो दोस्तों  ,

प्यार और प्रेम के फूल  ,जीवन में खिला लो दोस्तों  ,

पूरा जीवन ही महक जाएगा  , तुम भी जीवन पाओगे दोस्तों   || 

 

कदमों को दौड़ाओगे , तो आगे पहुँचोगे दोस्तों  ,

दौड़ते कदमों को रोकना नहीं  , आगे ही पहुँचोगे दोस्तों  ,

प्यार की इन्हीं राहों पर दौड़कर , जीवन पा लो दोस्तों   ||  

No comments:

Post a Comment