Monday, July 13, 2026

BHAAI CHARAA ( KSHANIKAA )

 

                            भाईचारा 

 

ईश्वर ने जीव - जंतु बनाए , मानव बनाए  ,

एक धरती बनाई , उसी में समंदर , पहाड़ बनाए ,

मानव ने धरती पर लकीरें खींचीं  ,

धरती के टुकड़े किए , और मालिक बन बैठा  || 

 

मगर संतुष्टि नहीं मिली  , दूसरे के हिस्से  ,

को भी छीन लेना चाहा , प्रहार किए दूजों पर  ,

इसी सब प्रक्रिया का नाम युद्ध है  ,

मानव ने दूजों को मारा  , यही तो   युद्ध है दोस्तों  || 

 

 मगर सभी मानव समान नहीं थे  दोस्तों  ,

दूसरे कुछ मानव प्रेम से रहना चाहते थे  ,

वो मिलजुल कर , दोस्त बनकर ही रहना चाहते थे  ,

इससे शांति हुई और मानव प्रेम - पूर्वक ,

रहने की कोशिश करने लगे  ,

धरती पर भाईचारा बढ़ने लगा  ,

इसी भाईचारे से , दुनिया वाले प्यार फैलाने लगे    || 

 

No comments:

Post a Comment