मौन
शब्द ऐसे बोलो दोस्तों , जो मौन से भी सुंदर हो ,
होठों पर सुंदर सी , मीठी सी मुस्कान ,
उन्हीं से लो दोस्तों , बोलों का काम ||
मौन है दिल की भाषा , जिसे दिल समझता है ,
जवाब भी देता है , दूजे के दिल को समझाता है ,
और दोनों के दिल खुश हो जाते हैं ||
मौन है आँखों की भाषा ,
यही आँखों में चमक लाता है ,
आँखों ही आँखों में , सब कुछ कह जाता है ,
जीवन को सुंदर और , संगीतमय बन जाता है ||
मौन को प्यार से , अपना लो दोस्तों ,
मौन को प्यार में , डुबा लो दोस्तों ,
तो मौन संसार की , सबसे सुंदर ,
भाषा बन जाएगा , और जग में प्यार बरसाएगा ||
No comments:
Post a Comment