बाँटो
दोष तो सभी में होते दोस्तों , ध्यान ना देना कभी ,
ध्यान दोगे तो उसका नहीं , अपना ही चैन गँवाओगे ,
वो तो चैन से सोएगा तुम , नींद अपनी गँवाओगे ,
भूल जाओगे दूजों को दोस्तों , तो नींद में खो जाओगे ||
शांत करो अपने मन को , दिल की नैया को संभालो ,
शांति को तुम दोस्तों , अपने दिल में बसा लो ,
दिल की शांति को , मुस्कान के रूप में ,
होठों पर सजा लो दोस्तों ||
अगर तुम चाहो तो दोस्तों ,
बाँटो मुस्कानें दोस्तों में ,
ये मुस्कानें ही तो , उनके होठों पे सजेंगी ,
उसी से तो तुम दोस्तों , जीवन अपना महकाओगे ||
No comments:
Post a Comment