प्रजातियाँ
दुनिया में मानव हैं , जीव - जंतु हैं ,
प्रकृति है ----
पेड़ - पौधे , पहाड़ , नदियाँ , झरने , समंदर हैं ,
ये सब तो सभी जानते हैं दोस्तों ||
जरा तांत्रिकों से पूछो दोस्तों और कौन हैं ?
परी हैं ,भूत हैं , पिशाच हैं , राक्षस हैं , चुड़ैल हैं ,
ये सब आपने देखे हैं क्या ?
अगर देखे हों , तो हमें भी दिखाना या बताना ,
हमने कहानियाँ पढ़ी हैं दोस्तों ||
ये अलग तरह की प्रजातियाँ ,
हम तो देख नहीं सकते ,
अगर देख लें , तो पहचान नहीं सकते ,
इन्हें तो तांत्रिक ही , देख और पहचान सकते हैं ||
हमें इन प्रजातियों के बारे में ,
कुछ भी ज्ञान नहीं है दोस्तों ,
तो अब लिखना बंद करती हूँ ,
ठीक है ना दोस्तों , विदा दोस्तों ||
No comments:
Post a Comment