करोड़पति
यदि आप करोड़पति हैं दोस्तों , तो जानते ही हैं ,
एक करोड़ में एक के बाद , सात जीरो आते हैं ,
ये तो संख्या की बात है दोस्तों ||
अगर आप जीवन में , अलग तरह से करोड़पति हैं ,
तो एक के बाद जीरो के स्थान पर ,
कुछ अलग ही आता है , ( 10000000 ) ||
एक नंबर पर है ---------- स्वास्थ्य ,
पहले जीरो की जगह ---- धन है ,
दूसरे जीरो की जगह ---- घर है ,
तीसरे जीरो की जगह ---- परिवार है ,
चौथे जीरो की जगह ----- जीवन है ,
पाँचवे जीरो की जगह ---- कार है ,
छठे जीरो की जगह ----- नींद है ,
सातवें जीरो की जगह ---- सपने हैं ||
जीरो से पहले की संख्या -- स्वास्थ्य को ,
ठीक रखना जरूरी है , यदि स्वास्थ्य ठीक है ,
तो जीरो के स्थान पर , आने वाला सभी ,
कुछ ठीक हो जाएगा , अन्यथा सभी कुछ ,
खत्म यानि जीरो ( 0 ) हो जाएगा दोस्तों ||
No comments:
Post a Comment