Wednesday, July 8, 2026

PURAANE DIN ( KSHANIKAA )

 

                          पुराने दिन 

 

कभी कुछ दिन इतने सुंदर  थे  , प्यारे से दिन  ,

जब कॉलेज में पढ़ते थे , पढ़ाई के दिन  ,

दोस्तों के साथ रहते थे  , शरारतों के दिन  ,

कितना सुंदर समय था  ?  कॉलेज के दिन   || 

 

आज याद करने पर , बहुत याद आते  , 

वो दिन  , पल छिन , दोस्तों के संग खिलखिलाहटें  ,

वो मुस्कुराते हुए दिन  , गुनगुनाते हुए दिन  ,

दौड़ते - भागते हुए बीते हुए दिन   || 

 

राहें भी दौड़ के सामने हुईं छोटी  ,

मुस्कानों ने बढ़ कर जगाए कहकहे  ,

कहकहों से दोस्तों की , महफिल  खिलखिलाई , 

 और सभी के दिलों की धड़कन जगाई    || 

 

दोस्तों आपको भी अपने  , पुराने दिन याद हैं क्या  ?

कभी उन दिनों की याद में  , मुस्काए हो क्या  ?

चलो फिर से एक बार  , याद करो तो जरा   || 

 

No comments:

Post a Comment