Tuesday, April 28, 2026

SHABD ( KSHANIKAA )

 

                                          शब्द 

 

कीमत शब्दों की जान लो दोस्तों  , तभी बोलो  ,

सुंदर शब्द कीमती होते  , पहले उनको तोलो  ,

मुस्कानों में डुबा लो तभी  , उनका ताला खोलो   || 

 

गलत शब्दों को ताले में बंद कर दो ,कभी ना ताला खोलो ,

उनका ताला खोला तो सभी , कुछ  डूब जाएगा  ,

पहले उनको करो सही तभी तो ,ताला खोलो   || 

 

गलतियाँ ठीक जो कर लोगे  , जीवन सुंदर कर लोगे  ,

जीवन की दुनिया को बंधु  ,प्यार के रंग से रंग लो  ,

शब्दों की दुनिया में बंधु , रंग प्यार के भर लो   || 

 

No comments:

Post a Comment