Saturday, April 4, 2026

PYAAR KE RAASTE ( CHANDRAMAA )

 

                      प्यार के रास्ते  

 

छन - छन के आई चंदनिया  , मेरी खिड़की के रास्ते ,

अपनी चाँदी जैसी चमक से  , मुझे रंगने के वास्ते  ,

और मुझको अपना दोस्त  , बनाने के वास्ते   || 

 

मेरी मुस्कान अपनी के जैसी  , खिलाने के वास्ते  ,

चंदा से मेरी मुलाकात  , कराने के वास्ते  ,

अपनी मुस्कान का जादू  , जगाने के वास्ते   || 

 

मैंने भी दिया जवाब उसकी खुशी को  , बढ़ाने के वास्ते  ,

अब खुल ही गए थे हम दोनों के  , मिलने के रास्ते  ,

ये हैं  प्यार के रास्ते  , ये हैं  प्यार के रास्ते   ||  

 

No comments:

Post a Comment