Thursday, April 30, 2026

MAJDOOR DIWAS ( KSHANIKAA )

 

                             मजदूर दिवस 

 

ऐसा  क्यों होता है कि , कोई अमीर है और कोई गरीब ,

कोई मालिक और कोई मजदूर  ,

मेहनत मजदूर की और फल मालिक को   || 

 

मेहनत मजदूर की हर मौसम में ,

कड़ी धूप में की गई मेहनत ,

तेज बारिश में की गई मेहनत  ,

कड़ाके की सर्दी में की गई मेहनत   || 

 

दोस्तों मजदूर की मेहनत का फल  ,

मजदूर को ही मिलना चाहिए  ,

ऊँची - ऊँची इमारतें बनाने वाला मजदूर  ,

खुद झोंपड़ी में रहता है दोस्तों   || 

 

पूरा भारत देश  १  मई को ,मजदूर दिवस मनाता है  ,

एक दिन ये दिवस , मना कर क्या होगा  ?

मान दो , सम्मान दो , परिश्रम को ,

मजदूर की मेहनत का फल दो   || 

 

No comments:

Post a Comment