Tuesday, April 21, 2026

BHAAVANAA ( GEET )

 

                                भावना 

 

प्यार की कदर , कोई ना जाने ,

अपने भी बन जाएँ अनजाने  ,

प्यार तो मन की भावना है  , सुंदर सी कामना है  ,

जिसको तो इस दुनिया में , कोई नहीं पहचाने  || 

 

आओ हम प्यार की , दुनिया बसाएँ ,

जीवन को सुंदर बनाएँ  , 

 जग में प्यार फैलाएँ  , दिलों में प्यार जगाएँ  ,

फिर तो हर कोई इस दुनिया में , लगेगा इसे अपनाने   || 

 

रंग प्यार के बस जाएँगे दिल में  ,मुस्काएँगे होंठ  ,

मुस्कानें जब जागेंगी , सबके दिलों में ,

तभी तो प्यार का संसार ,

हर कोई पहचाने , हर कोई पहचाने  || 



 

No comments:

Post a Comment