वीनस
रवि चल दिया अपने घर को , पूरा दिन बिता के ,
रवि के जाते ही , एक नन्हा चमकता तारा दिखा ,
मगर ये तारा नहीं है , हमारे सौर - मंडल का ,
सबसे सुंदर ग्रह है , वीनस अर्थात शुक्र ||
वीनस नाम है , सुंदरता की देवी का ,
इसीलिए शुक्र को , नाम दिया गया है वीनस ,
क्यों कि यह सुंदरता का , एक अनुपम उदाहरण है ||
दोस्तों इस सुंदरता का , तुम भी आनंद लो ,
और दर्शन करो , वीनस के ,
और इस जग की , प्यारी सुंदरता को निहारो ,
और मुस्कान को खिला लो , होठों पर ||
No comments:
Post a Comment