Saturday, April 11, 2026

MILII SIIKH ( KSHANIKAA )

 

                          मिली हुई सीख 

 

समय अपनी चाल से चलता रहता है  , 

चाहे वह गम में डूबा हो , या मुस्कान में  ,

तो दोस्तों भूल जाओ उस गम को  ,

मगर उसने जो सिखाया , वह मत भूलना ,

वह सीख जो गम ने सिखाई ,

वही आपको आगे का रास्ता दिखाएगी  || 

 

यदि गलती कोई हुई है आपसे   ,

 तो अपनी जिंदगी की किताब से  ,

उस  गलती वाले पन्ने को फाड़ दो दोस्तों  ,

और पूरी किताब को संभाल लो  ,

बस उस  गलती को  ,

फिर मत दोहराना दोस्तों  , जिंदगी संवर जाएगी  || 

 

हर सीख जो किसी भी , राह में मिलती है  ,

वह हमें नई राह दिखाती है , राहों को आसान बनाती है ,

वही सीख हमारी मुस्कानों को बढ़ाएगी , समझ गए ना   ||  

No comments:

Post a Comment