Thursday, April 2, 2026

MASTT - BADARAA ( JALAD AA )

 

                               मस्त - बदरा 

 

मस्त - मस्त ओ कारे बदरा  , गरज - गरज कर आया तू  ,

अपनी मटकी भर लाया तू  , क्या सागर खाली कर आया तू   ??

 

तपन से धरा हो गई प्यासी  , उसकी प्यास बुझा जा तू   ,

सागर भी कुछ - कुछ है प्यासा  , उसकी भी प्यास बुझा जा तू   || 

 

तेरी मूसलधार बरखा से  , ताल - तलैया भरते जाते  ,

नदिया भी दौड़ी उछल - उछल कर  , सागर की लहरें भी उछलीं  ,

प्यास तो सागर की भी बुझ गई  , सागर की मुस्कान बढ़ी   || 

 

 पवन ने बदरा खूब उड़ाए  , दामिनी भी कड़कड़ चमकाई  ,

सब के संग हम भी मुस्काए  , बच्चे बरखा में खूब नहाए  ,

सुन के हमारी बातों को  , बदरा कैसा मुस्काय तू    ?? 

 

No comments:

Post a Comment