अभिलाषाएँ
अभिलाषा का अर्थ है गहरी इच्छा ,
जो हम दिल की गहराइयों से चाहते हैं ,
यही हमारी अभिलाषा है ,यह तो हमारे दिल की भी है ,
अब हम फूलों की अभिलाषा ,जानने की कोशिश करते हैं ||
फूल जब खिलते हैं चमन में ,
तो मानव उनके सौंदर्य ,और महक में डूब जाता है ,
फूल तोड़कर उनका उपयोग ,विभिन्न रूपों में करता है ||
फूलों की अपनी अभिलाषा और चाहतें हैं ,
ईश्वर के चरणों में चढ़ाया जाऊँ ,
मंदिरों और ईश्वर की सज्जा में ,प्रयोग किया जाऊँ ,
मानव तू मेरी अभिलाषा ,पूरी कर दो दोस्त ||
नारी के अनोखे और सुंदर बालों में ,
गजरे और सुंदरता के ,रूप में सजाया जाऊँ ,
क्या मानव तुम मेरी अभिलाषा पूरी करोगे ??
सभी के चमन और घरों को ,सजाऊँ और महकाऊँ ,
क्या मानव तुम मेरी अभिलाषा , पूरी करने में मदद करोगे ??
एक सबसे बड़ी अभिलाषा हमारी है मानव ,
हम वीरों की राहों को सुंदर बनाएँ और महकाएँ ,
वो वीर जो देश पर जान कुर्बान करने चल देते हैं ,
और देश , देशवासियों को सुरक्षित रखते हैं ,
वही हमारे आदर्श हैं , प्रेरणा हैं ,
तो मानव करो हमारी अभिलाषा पूरी ||
No comments:
Post a Comment