Sunday, April 26, 2026

JAHAAN SAARAA ( GEET )

 

                            जहां सारा 

 

धूप निकली सुबह - सुबह , चमक गया जहां   सारा ,

सूरज ने कहा -- कर लो काम ,चलेगा तभी तो जहां सारा  || 

 

पंछियों ने गीत गाए ,  गूँजा जहां सारा  ,

मानव सारे ही मुस्काए  , मुस्काया जहां सारा   || 

 

पवन चली धीरे - धीरे , साँस सब कोई ले पाए  ,

तभी तो जी पाएगा , अपना ये जहां सारा   || 

 

चमन में फूल खिल उठे , तितलियाँ भी उड़ आईं ,

उन्हीं से तो अपना , महका जहां सारा   ||  

No comments:

Post a Comment