Monday, April 20, 2026

YAADEN PURAANII ( KSHANIKAA )

 

                                      यादें पुरानी 

 

पुराने दिन तो बीत गए  दोस्तों , यादें पीछे छोड़कर ,

माता - पिता के साथ हुआ , जीवन अपना शुरु दोस्तों ,

कुछ बड़ा होने पर , दोस्त बने अपने भी ,

घर वालों का और , दोस्तों का भरपूर प्यार मिला   || 

 

जीवन आगे बढ़ने लगा , स्कूल में अध्यापक और दोस्त मिले ,

प्यार भरी राहों पर हमारे , कदम बढ़ चले  ,

जीवन में हर राह , सुंदर बनती चली गई   || 

 

उम्र भी बढ़ती गई  , जीवन का रूप बदलता गया ,

प्यार से आँचल भरता गया  , ईश्वर का आशीष मिलता रहा  || 

 

दोस्तों जीवन की यादों ने ही , हमारे होठों पर मुस्कान सजाई  ,

ये यादें ही तो हमारी पूँजी है , यही हमारा धन है  ,

इसी से तो हमने पाई मंजिल है  ,

यादों का खजाना हमारे पास है   || 

 

No comments:

Post a Comment