हवा और पानी
हवा - पानी हैं दोनों , रंगहीन ,
उनमें रंग ना मिलाओ , गंदगी का ,
स्वच्छता ही उनकी जिंदगी है ,
स्वच्छता ही हमारी जिंदगी है दोस्तों ||
दोनों ही बहुत कीमती हैं , हवा और पानी ,
जीवन हमें देते हैं , हवा और पानी ,
अगर स्वच्छता ना रखी , तो खत्म हो जाएँगे ,
हवा और पानी दोस्तों , हवा और पानी ||
तो समेट लो दोस्तों , हवा और पानी ,
सहेज लो दोस्तों , हवा और पानी ,
जीवन खुद ही संवर जाएगा ,
सुखी बन जाएगा दोस्तों ||
No comments:
Post a Comment