नींव
सपने तो जीवन की , नींव हैं दोस्तों ,
जैसे हर इमारत नींव पर , खड़ी होती है ,
वैसे ही जीवन सपनों पर , ही खड़ा होता है ||
मानव अपने सपने पूरे , करने की कोशिश करता है ,
उसकी कोशिशों से , कई सपने पूरे होते हैं ,
मगर कुछ सपने कोशिशों के , बावजूद भी पूरे नहीं होते ||
जो सपने पूरे हो जाते हैं , वही जीवन को खड़ा करते हैं ,
जो सपने अधूरे रह जाते हैं , वो सपने कहीं खो जाते हैं ||
पूरे हुए सपने ही जीवन का , स्तंभ बन जाते हैं ,
तो दोस्तों अपनी पूरी , कोशिशों को लगा दो ,
और अपने सपनों को , पूरा करने में लगा दो ,
यही अपने जीवन का लक्ष्य बना लो ||
No comments:
Post a Comment