वक्त की बात
छोड़ो कल की बातें , कल की बात पुरानी ,
आने वाले कल की , सारी बातें सपनी ,
आज की ही बातें दोस्तों , हैं सिर्फ अपनी ||
बीते कल को दोस्तों , बदला नहीं जा सकता ,
आने वाले कल के बारे में , सोचा नहीं जा सकता ,
आज को ही दोस्तों , एन्जॉय किया जा सकता ||
आज का दिन भी दोस्तों , कल को कल हो जाएगा ,
आने वाला कल भी कल को , आज हो जाएगा ,
ये तो वक्त है दोस्तों , प्रतिपल , प्रतिक्षण ,
बदलता जाता है , बीतता ही जाता है ,
तो अफसोस ना करना दोस्तों ,
अच्छा हो या बुरा , सारा वक्त बीत ही जाता है ||
No comments:
Post a Comment