इंद्रधनुष जगमगाया
रवि किरणों में छिपे हैं , सात रंग ,
पर आँखें देख पाते हैं , एक ही रंग ,
वो है रंग सफेद , जिसमें छिपे सातों रंग ||
ये सब क्या जादू है , रवि किरणों का ?
कौन इसे सुलझाएगा ? क्या रवि ?
रवि तो वर्णन नहीं कर पाएगा ||
मानव ने ही इस जादू को सुलझाया ,
प्रिज़्म बनाकर ,
जिसने रवि किरणों के रंग अलग बिखराए ,
हर रंग को अलग - अलग दिखलाया ||
रवि ने तो गगन की ऊँचाई में ,
वर्षा ऋतु में , बरखा के बाद ,
रंग अलग छनकाए , और इंद्रधनुष जगमगाया ||
No comments:
Post a Comment