सारा जग
कलियाँ चटखीं जब चमन में ,
महक फैली पूरे सहन में ,
आँखें चमकीं , दिल महक गया ,
ऐसा महसूस हुआ , सारा जग ही महक गया ||
होठों पे मुस्कान जगी , दिल की धड़कन बढ़ी ,
जब देखीं तितलियाँ , उड़ती हुई ,
उन तितलियों से चमन , खिल उठा रंगों से ,
ऐसा महसूस हुआ , सारा जग ही खिल गया ||
तितलियाँ पकड़ने के लिए , बच्चे दौड़े ,
उनकी किलकारियों से चमन , गूँज उठा ,
बच्चों की दौड़ और , किलकारियों की गूँज से ,
ऐसा महसूस हुआ , सारा जग ही गूँज उठा ||
No comments:
Post a Comment