Monday, April 20, 2026

KHAJAANAA ( GEET )

 

                            खजाना 

 

अपने आँचल में भर लो दोस्तों  , खजाना मुस्कानों का  ,

कुछ -  कुछ को  बाँट दो दोस्तों , खजाना मुस्कानों का  || 

 

दोगे  जब  तुम  मुस्कानें , सभी के होठों को ,

चमक आँखों की बढ़ेगी , खिलेंगी और मुस्कानें  ,

जीत जाओगे तुम देकर , खजाना मुस्कानों का   || 

 

पलेगी खनक तुम्हारी आवाज में , जीवन भी नजर आएगा  ,

उसी खनक से तो दोस्तों  ,खिलेंगी सबकी मुस्कानें  ,

उसी खनक से तो फैलेगा , खजाना मुस्कानों का   || 

 

हाथ अपना बढ़ाओगे तुम , मदद का किसी ओर  ,

तो पाओगे तुम मुस्कानें , बदले में उसी ओर ,

तो बढ़ जाएगा दोस्तों  , खजाना मुस्कानों का  ,

तुम्हारी मुस्कानों का  , तुम्हारी मुस्कानों का   || 

 

No comments:

Post a Comment