Tuesday, April 14, 2026

BADAL DO ( KSHANIKAA )

 

                                बदल दो 

 

एक दुनिया सपनों की  , एक है यथार्थ की  ,

 एक राह फूलों की  , एक है काँटों की  ,

किसको चुनना चाहिए  , हमें दोस्तों  ??

 

चुन  लो  सपनों  की दुनिया , 

कोशिशों और मेहनत से ,बदल दो उसे  यथार्थ में  ,

और जोर से खिलखिलाइए  दोस्तों   ||  

 

अब राह चुनो काँटों की  , करो मेहनत , करो कोशिश ,

बदल दो काँटों को ,फूलों में दोस्तों  ,

और लगा दो दौड़ , फूलों की राह में दोस्तों   || 

 

दोस्तों अपनी यथार्थ की दुनिया को , बदल कर रख दो  , 

मुस्कानों और हँसी में डूबी दुनिया में  ,

दोस्तों अपनी काँटों भरी राहों को बदल दो  ,

सुगम और सुंदर महकों भरी राहों में  ,

तभी जीवन खिलखिलाएगा  , और महकेगा दोस्तों   || 

 

No comments:

Post a Comment