प्यार की राहें
इश्क ने हम को , निकम्मा कर दिया ,
वरना हम भी थे दोस्तों , कुछ काम के ,
जिंदगी प्यार की राहों पे , फिसलती जा रही ,
इसी से तो राहें सुंदर , और आसान हो गईं ||
मुस्कुराहटें उभरती रहीं , लगातार होठों पर ,
दिल में जन्म लेते , भावों के कारण आईं ,
उन्हीं मुस्कानों के कारण , तो आस - पास का ,
वातावरण भी मिठास से , भर गया दोस्तों ||
प्यार की राहों ने हमारा , सारा समय ले लिया ,
अन्य किसी काम के लिए , समय खो गया ,
मुस्कुराहटों को तो , हँसी में बदल दिया ,
साथ ही दिल को भी , खिला दिया दोस्तों ||
No comments:
Post a Comment