Friday, April 17, 2026

SAINIKK ( DESH )

 

                           सैनिक 

 

संदेस हमारे प्यार का ,हर सैनिक तक पहुँचा दो  ,

हमारे दिल का सलाम , हर सैनिक तक पहुँचा दो  ,

हमारा सारा सम्मान , हर सैनिक तक पहुँचा दो   ,

हमारे जुड़े हाथों का प्रणाम  , हर सैनिक तक पहुँचा दो   || 

 

देश भर के लोगों का  , आशीष मिले हर सैनिक को  ,

देश की मिट्टी का  , सम्मान मिले  हर सैनिक को  ,

भारत माता का  सारा , प्यार मिले हर सैनिक को  || 

 

उन्हीं के दम से तो , देशवासी चैन से सोते हैं  ,

उन्हीं के दम से तो ,  रंगों के त्योहार   रंगीले  होते हैं  ,

उन्हीं के दम से तो  , मुस्कानें देश में बसती हैं  ,

उन्हीं के दम से तो  , देशवासियों की हस्ती है  ,

उन्हीं के दम से तो  , तिरंगा गगन में छाता है  ,

तिरंगा गगन में , लहर - लहर लहराता है  ||  

 

No comments:

Post a Comment