Tuesday, May 19, 2026

HAKEEKAT ( KSHANIKAA )

 

                              हकीकत 

 

जिंदगी की क्या हकीकत है यारों  ?

कौन जाने इस राज को यारों  ?

वैसे जानना तो हर कोई चाहता है  ,

मगर उसे जानने की राह , उसे  नहीं है पता   || 

 

कोई जो राह पा जाता है  ,

और हकीकत कुछ - कुछ जान जाता है  ,

तो उसे जानकर परेशान हो जाता है  ,

जिंदगी की हकीकत नहीं जान पाता  ,

वह भी परेशान ही जिंदगी बिताता है   || 

 

जिंदगी की हकीकत तो , कुछ सुख और दुःख है  ,

उसको झेलकर जिंदगी सुकून से बिताना है  ,

दोस्तों मेरे शब्द कुछ उलझन भरे हैं  ,

सुलझा सको तो मुझे भी बताना दोस्तों    || 

 

No comments:

Post a Comment