गुनगुनाएगा
साजों पर सुर जब सजे तो ,
धड़कनों में ताल बज उठी ,
जिससे दिल मचल गए दोस्तों ,
एक लंबी सी साँस लेकर ,
कलम कागज पर दौड़ चली ||
प्यार के शब्द लिखे गए ,
जो दिल को तेजी से धड़का गए ,
होठों पर मुस्कान ले आए ,
तो आँखें भी चमक उठीं ,
और कलम , कागज बन गए हैं दोस्त ||
कागज को उठा लो दोस्तों ,
कलम को हाथ में पकड़ो और ,
दौड़ा दो कलम को उस कागज पर ,
जब शब्द कागज पर उकेरे जाएँगे ,
तब जीवन मुस्कुराएगा दोस्तों ,
प्यार दिल में गुनगुनाएगा दोस्तों ||
No comments:
Post a Comment