आत्मा
रचनाकार ने जब ये संसार बनाया ,
सबसे सुंदर एक पुतला ( मानव ) बनाया ,
अपने कुछ अंश को आत्मा का रूप दिया ,
और मानव के अंदर आत्मा को बसाया ||
मानव और उसकी आत्मा में ,
सोचने , समझने की शक्ति थी ,
कुछ बनाने और मिटाने की शक्ति थी ,
मानव ने इस दुनिया में कुछ बनाया ,
साथ ही रचनाकार की , कुछ रचनाओं को मिटाया ||
मानव के अंदर आत्मा तो दोस्तों ,
उसी रचनाकार ( परमात्मा ) का अंश है ,
उस परमात्मा को पाने के लिए ,
अपने अंदर परमात्मा के ,अंश को जगाओ दोस्तों ||
आत्मा ही अपनी बुद्धि और प्रेम भरी शक्ति से ,
उस परमात्मा को पा सकती है ,
इस रास्ते पर चलकर ही उस ,
परमात्मा को पाने की , कोशिश कर लो दोस्तों ||
No comments:
Post a Comment