छाननी दिल की
दिल में एक छाननी लगा लो यारों ,
जिससे बाहर की सभी बातें , छन - छन कर ,
अंदर जाएँ , गलत शब्द , बुरी बातें ,
छाननी में ऊपर ही रह जाएँ , अंदर ना जाएँ ,
अंदर जाएँ , अच्छी और मीठी बातें ||
तभी दिल स्वस्थ और सुंदर रहेगा ,
शांति और प्यार से लबालब रहेगा ,
दिल की बातें , दिल ही पूरी तरह जानेगा ,
दूसरा कोई दिल के बारे में , पूरी तरह नहीं जानेगा ||
कोई ऐसा विषय तो बनाओ यारों ,
जिसमें दिल के बारे में जानना , सिखाया जाए ,
चलो हम भी कोशिश करते हैं ,
तुम भी खूब कोशिश करो यारों ||
No comments:
Post a Comment