Saturday, May 23, 2026

VIRAASAT ( KSHANIKAA )

 

                             विरासत 

 

किसी भी प्राणी का घर कहाँ होता है दोस्तों  ?

कुछ जीव - जंतु जंगल में रहते हैं  ,

तो कुछ पालतु जीव होते हैं  ,

वो मानव के साथ रहते हैं  ,

मगर बुद्धिमान प्राणी मानव ने अपने लिए ,

कुछ अलग ही दुनिया बसा ली   || 

 

प्रकृति को खूब हानि पहुँचाई  ,

और अपने लिए सुविधाएँ इकट्ठी कीं  ,

धीरे -धीरे जंगल कम हुए , शहर बने  ,

हरियाली कम होती चली गई   ,

जंगली जीव - जंतु कम हो गए  ,

कुछ तो समाप्त ही हो गए   || 

 

हरियाली के कम होने से , मौसम बदल गए ,

पानी की कमी होती चली गई  ,

धरा का तापमान बढ़ा  , ग्लेशियर पिघले  ,

बाढ़ और सूखा आए  , धरा - स्खलन हुए दोस्तों  || 

 

अब बताओ दोस्तों  , क्या मानव बुद्धिमान है   ?

 अपनी सुंदर धरा का , विनाश करने में लगा है  ,

मानव अपने आगे वाली पीढ़ी के लिए  ,

विरासत में क्या छोड़कर जाएगा  ? 

आगे वाली पीढ़ियाँ क्या उसे  ?

सम्मान के साथ याद करेंगी  ?  

नहीं , कभी नहीं  दोस्तों   ||   

 

No comments:

Post a Comment