दुनिया
सुंदरता फूलों की , महकी जब चमन में ,
जीवन भी तो महक उठा , दुनिया के आँगन में ,
पंछियों ने गुनगुनाहट भरी , उड़ -उड़ कर गगन में ,
मानव भी गुनगुनाया ,खुशियाँ भर के मन में ||
दिन बीतने लगे धीरे - धीरे ,हरेक जीवन में ,
खुशियों की ताल बज उठी , अपने जहन में ,
चाँद , तारे चमक उठे हैं , ऊपर नीले गगन में ,
उनकी चमक से चमक उठा है , मन सभी के तन में ||
दुनिया बहुत सुंदर है दोस्तों ,
इसे सहेज कर रखो दोस्तों ,
प्यार इस में भर लो दोस्तों ,
प्यार इसे खूब कर लो दोस्तों ||
No comments:
Post a Comment