Friday, May 22, 2026

KADAM - KADAM ( KSHANIKAA )

 

                               कदम  - कदम 

 

कदमों की गति धीमी - धीमी ,ही अच्छी है दोस्तों  ,

अपनी ऊर्जा को , संजोए रखना दोस्तों  ,

जीवन की पूरी राह , तभी  पार होगी दोस्तों    || 

 

लंबी सी राह जीवन की , कदम - कदम चलना है  ,

हर कदम पे कठिनाइयाँ हैं आतीं  ,

मगर चलना तो जरूरी है , तभी राह पूरी होगी  ,

चलो - चलो चलने में , साथ तो जरूरी है दोस्तों   || 

 

रात हो  या या दिन , कदम बढ़ाओ दोस्तों   ,

 सुख हो या दुःख , साथ   निभाओ   दोस्तों  ,

प्यार मिले या नहीं  , चलते ही जाओ दोस्तों   || 

 

कदमों  में   ताकत ,  तो लाओ दोस्तों  ,

साथ ही होठों पे  , मुस्कान  लाओ दोस्तों  ,

इंद्रधनुष के रंगों में , रंग जाओ दोस्तों   || 

 

No comments:

Post a Comment