आसान
जिंदगी के हर मोड़ ,अलग - अलग होते हैं ,
उन मोड़ को ध्यान से , पार करो दोस्तों ,
जब पार हो जाएँगे सभी मोड़ ,
तो जिंदगी की राह , सीधी और आसान होगी दोस्तों ||
हर मोड़ एक नई सीख देता है ,
हर मोड़ एक नया सबक देता है ,
जितने मोड़ तुम , पार करोगे जिंदगी में ,
उतने ही सबक , सीखने को मिलेंगे दोस्तों ||
इतने सबक सीखने के बाद तो ,
जिंदगी गुणों से , भर जाएगी दोस्तों ,
आगे बढ़ने के लिए , राहें खुल जाएँगी ,
और जिंदगी सारी , आसान हो जाएगी दोस्तों ||
No comments:
Post a Comment