Friday, May 15, 2026

MAUN ( KSHANIKAA )

 

                               मौन 

 

मौन ना जाने वाचाल की भाषा  , 

वाचाल ना जाने मौन की  ,

वाचाल की बातें , वाचाल का शोर  , 

दुनिया में चहुँ ओर है  || 

 

मौन को जो कोई भी  समझा है ,

वही  इस दुनिया को समझा  ,

वाचाल के शब्दों को  , 

हर कोई समझ जाता है    || 

 

मौन को समझो  , मौन को जानो  ,

दुनिया को भी पहचानो  ,

मौन जब मुखरित होता है  ,

हर कोई उसे समझ जाता है   || 

 

मौन की भाषा सबसे  सुंदर  ,

और सबसे शक्तिशाली है   ,

मौन की सुंदर भाषा को  ,

पूरी तरह  समझ जाओ दोस्तों   ||  

No comments:

Post a Comment