Monday, May 25, 2026

KHUD KO ( SAAMAAJIK )

 

                               खुद को 

 

किसी दूजे के लिए , मुस्कान  बिखराने से  पहले  ,

खुद के लिए मुस्कुरा लो दोस्तों  ,

दूसरों को खुश करने से पहले ,

खुद को खुश कर लो दोस्तों   || 

 

हम खुद खुश रहेंगे , खुद के लिए मुस्कुराएँगे  ,

 तभी तो दूसरे भी खुश रहेंगे , और मुस्कुराएँगे  || 

 

अपने दिल को सुकून से भर लो दोस्तों  ,

तभी तो दूसरों के दिल को समझ पाएँगे ,

और उनके दिलों को , सुकून दिला पाऍंगे   || 

 

तो पहले खुद को , शक्तिशाली बना लो  ,

तभी तो दूसरों की , मदद कर पाओगे दोस्तों  ,

इस बात को खुद समझ लो पहले  ,

तभी तो दूसरों को समझ  पाओगे दोस्तों    || 

No comments:

Post a Comment